Lava Blaze Curve 5G Launched: भारत के स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने बिते 5 मार्च 2024 को एक बहुत ही तगड़ा परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन लांच किया है। जिसका नाम Lava Blaze Curve 5G है, इस फोन का बज पिछले कई दिनों से बना हुआ है और ये काफी सुर्खियों में रहा हैं। Lava Blaze Curve 5G को 120 Hz Curve डिस्प्ले और 8 GB + 8 GB वर्चुअल रैम के साथ लांच किया हैं। आइये विस्तार से जानते है Lava Blaze Curve 5G के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में।
Lava Blaze Curve 5G Launched
लावा ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Lava Blaze Curve 5G कल यानी 5 मार्च को आधिकारिक रूप से भारत में लांच कर दिया हैं। यह एक बजट फोन हैं। और बजट फोन में curve display ये अपने आप में बहुत बड़ी बात हैं। आप को बता दे की इतने कम बजट में दूसरे ब्रांड के स्मार्टफोन बहुत ही कम ही देखने को मिलेंगे। कंपनी ने इस फोन को 20 हजार से भी कम कीमत में लांच किया हैं।

Lava Blaze Curve 5G Specification
लावा के इस फोन में आप को 6.67 इंच का बड़ा Curved AMOLED डिस्प्ले, 8 GB रैम के साथ 8 GB वर्चुअल और Mediatek Dimensity 7050 Octa Core का प्रोसेसर मिलेगा। जिसका क्लॉक स्पीड 2.6 GHz. यह फोन 2 कलर ऑपशन्स के साथ आता हैं। आयरन ग्लास और विरिडियन ग्लास कलर. कलर देखने में काफी आकर्षक लग रहे हैं। इस फोन में आप को ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर, 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5000 mAh के बैटरी के साथ और भी कई सारे शानदार फीचर्स मिल जायेंगे। नीचे दिए गए टेबल में Lava Blaze Curve 5G Specification दिया गया हैं।
Category | Specification |
General | |
Operating System | Android v14 |
Fingerprint Sensor | Yes, On Screen |
Display | |
Size | 6.67 inches |
Type | AMOLED Screen |
Resolution | 1080 x 2400 pixels |
Pixel Density | 394 ppi |
Brightness | 800 Nits |
Refresh Rate | 120Hz |
Touch Sampling Rate | 480Hz |
Display Type | Punch Hole |
Camera | |
Rear Camera | 64 MP + 8 MP + 2 MP Triple Camera Setup |
Video Recording | 4K @ 30 fps UHD |
Front Camera | 32 MP |
Technical | |
Chipset | Mediatek Dimensity 7050 |
Processor | 2.6 GHz, Octa Core Processor |
Ram | 8 GB + 8 GB Virtual Ram |
Internal Memory | 128 GB |
Memory Card Slot | No |
Connectivity | |
Network | 5G Supported in India, 4G, 3G, 2G |
Bluetooth | Yes, v5.2 |
WiFi | Yes |
USB | Yes, USB-C |
Battery | |
Capacity | 5000 mAh |
Charger | 33W Charger |
Reverse Charging | No |
New Lava Blaze Curve 5G Display
Lava Blaze Curve 5G के डिस्प्ले की बात करे तो इसमें आप को 6.67 inches का बड़ा सा Curve AMOLED Punch Hole डिस्प्ले टाइप देखने को मिलेगा। यह डिस्प्ले 1080 x 2400 pixels Resolution को सपोर्ट करता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हैं। इसका पिक्सल डेन्सिटी 394 ppi और इसका अधिकतम पिक ब्राइटनेस 800 Nits का हैं। आप को बता दे की यह फोन HDR10+ को भी सपोर्ट करता हैं।

Lava Blaze Curve 5G Camera
Lava Blaze Curve 5G रियर कैमरा सेटअप में 64 MP + 8 MP + 2 MP Triple Camera Setup दिया गया हैं। इसमें कंटीन्यूअस शूटिंग, HDR, टाइम लैप्स, स्लो मोशन, डिजिटल ज़ूम, फेस डिटेक्शन जैसे आधुनिक फीचर्स हैं। इसके कैमरे से 4K @ 30 fps UHD तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 32 MP का वाइड एंगल कैमरा दिया गया हैं। जिस से 4K @30 fps Full HD वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Lava Blaze Curve 5G Battery & Charger
Lava Blaze Curve 5G में 5000 mAh का पॉवरफुल बैटरी दिया गया हैं। जिस से आप पुरे दिन फोन को चला सकते हैं। यह एक नॉन रिमूवल बैटरी होगी। फोन को चार्ज करने के लिए USB- Type C, 33 W का चार्जर मिलता है। इस चार्जर से फोन को फुल चार्ज होने में करीब 65 से 70 मिनट का समय लगेगा।
Lava Blaze Curve 5G Ram, Storage & Processor
लावा के इस नए फोन को फास्ट काम करने के लिए इसमें 8 GB का रैम और 128/256 GB का स्टोरेज दिया गया हैं। साथ में ही 8 GB का वर्चुअल रैम भी दिया गया जिससे कुल मिलकर 16 GB रैम हो जाता हैं। वही प्रोसेसर की बात करे तो Mediatek Dimensity 7050 का 2.6 GHz, Octa Core Processor प्रोसेसर दिया गया हैं।

Lava Blaze Curve 5G Price In India
सब से बड़ी बात है इस फोन की कीमत curve display होने के बाद भी इस फोन की कीमत बजट में रखा गया गया हैं। यह फोन 2 वेरिएंट में उपलब्ध है और दोनों की कीमत नीचे टेबल में दिया गया हैं।
Lava Blaze Curve 5G Variant | Price |
8GB+128GB | ₹17,999 |
8GB+256GB | ₹18,999 |
Also Read
Xiaomi और Redmi चलाने वालो की लगी लॉटरी जल्द मिलने वाला है Xiaomi HyperOS का सपोर्ट