Mamta Kulkarni News: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी पुरे विधि विधान से आज प्रायगराज कुंभ में अपना पिंडदान कर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। उन्होंने अपने गुरु के रूप में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अपना गुरु चुना है. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बिग बॉस के हिस्सा रह चुके हैं।
ममता कुलकर्णी किन्नर आखाड़े की बानी महामण्डलेश्वर।
52 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री आज अपना पिंडदान कर किन्नर आखाड़े की मामण्डलेश्वर बन गई हैं। उन्होंने अपने गुरु के रूप में किन्नर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अपना गुरु चुना हैं। ममता कुलकर्णी का कहना है की उन्होंने माता काली के आदेश पर ये राह चुना है और मै पूरी तरह से खुश हु। आज से ममता कुलकर्णी का नाम ‘श्री यमाई ममता नंदगिरि’ होगा
ममता कुलकर्णी का विवादों से पुराना नाता रहा हैं।
आपको बता दे की ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बहुत ही ज्यादा हाई डिमांडिंग अदाकारा थी, उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्मे दिया है उत्तर भारत में ममता कुलकर्णी की जबरदस्त फैन फोल्विंग थीं। हालाँकि बॉलीवुड में काम के दौरान कई सारे डॉन के साथ उनका सम्पर्क सुर्खिया बटोरती थी।
ऐस कहा जाता है की छोटा राजन के वजह से इनको कई सारे फिल्मो में काम मिला था, 90 के दशक में ममता का नाम डॉन छोटा राजन के साथ कई सालो तक जुड़ा रहा।
उसके बाद इनका नाम डॉन विक्की गोस्वामी के साथ जुड़ा जिसे लोग इंटरनेशनल डॉन कहते थे। 2000 करोड़ के ड्रग तस्करी में डॉन विक्की गोस्वामी को सऊदी अरब में गिरफ्तार किया गया और वहां की कोर्ट ने डॉन विक्की गोस्वामी को 25 साल की सजा सुनाई।
लेकिन कहते है की जेल में ही इस्लाम कबूल करने और इस्लाम का प्रचार करने और फिर ममता कुलकर्णी से इस्लामिक रीति रिवाज से शादी करने के वजह से विक्की गोस्वामी को पांच साल के अंदर ही जेल से छोड़ दिया गया।
फिर कुछ समय बाद डॉन विक्की गोस्वामी और ममता कुलकर्णी केन्या चले गए और वहा काफी समय तक एकदूसरे के साथ रहे, हालंकि विक्की से शादी को लेकर ममता कुलकर्णी ने हमेशा से इंकार किया हैं। लेकिन वो ये बात काबुल करती है की हां मैं एक समय में विक्की गोस्वामी से प्यार करती थी।
आपको बता दे की ममता कुलकर्णी पिछले साल ही विदेश में 25 साल रहने के बाद भारत लौटी हैं। और आज उन्होंने प्रयागराज कुंभ में किन्नर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अपना गुरु मानते हुए किन्नर आखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई।
ये खबर आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताइयेगा। ये खबर आप news bahadur पर पढ़ रहे थे।
इसे भी पढ़े-
प्रायगराज कुंभ में कैबिनट बैठक करना राजनैतिक है जबकि कुंभ एक धार्मिक आयोजन हैं- अखिलेश यादव