Alka Yagnik Hearing Disorder: बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक को अचानक से सुनाई देना बंद हो गया हैं। गायिका ने खुद इसकी जानकारी दिया हैं। उन्होंने ने ये भी कहा की ऊँची आवाज में म्यूजिक सुनना बंद कर दे। आप को बता दे की अलका ‘रेयर सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ नामक बीमारी से पीड़ित हैं।
Alka Yagnik Hearing Disorder: अलका को आखिर क्यों सुनाई देना हुआ बंद ?
बॉलीवुड की सुरीली आवाज का भला कौन दीवाना नहीं, वो जिस भी गाने को गाती है उसके सुपरहिट होने की फूल गारंटी होती हैं। 90 के दशक में कुमार सानू और उदित नारयण के साथ उनकी जोड़ी को लोगो ने भरपूर प्यार दिया। लोग इस जोड़ी के गाने का आज भी फैन हैं। ऐसे में अलका याग्निक के नहीं सुनाई देने से संगीत प्रेमी काफी दुखी हैं। आइये जानते है की उन्हें सुनाई देना कैसे बंद हुआ ?
दरअसल 17 जून को अलका याग्निक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर के बताया की जब वो फ्लाइट से बहार निकली तो उन्होंने मसहूस हुआ की उन्हें कुछ सुनाई नहीं दे रहा हैं। जिसके बाद अलका याग्निक ने डॉक्टर को दिखाया, डॉक्टर ने ही उन्हें बताया की उनको ‘रेयर सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ की रेअर बीमारी हो गई हैं। अलका ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है की तेज आवाज में म्यूजिक बिलकुल भी ना सुने। नहीं तो ये समस्या आप को भी हो सकती हैं।
Read More