Bihar Purnia Fake Bridge News: बिहार के पूर्णिया में भू-माफियाओं और बिल्डरों की एक हैरान करने वाली करतूत सामने आई है। यहां कुछ बिल्डरों ने जमीनों के दाम बढ़ाने के लिए एक नदी पर फर्जी पुल बना दिया, ताकि लोगों को लगे कि इस इलाके में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आने वाला है। इस अवैध निर्माण की जानकारी पूर्णिया नगर निगम को तब हुई, जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Bihar Purnia Fake Bridge: महंगे प्लाट बेचने के लिए बना डाला फर्जी पुल।
NDTV इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फर्जी पुल को बिल्डरों ने अपने निजी फंड से बनवाया था। जिसका मकसद था आसपास की जमीनों की कीमतों में इजाफा करना। बिहार में पहले से ही भू-माफियाओं का बोलबाला है, और यह घटना उनके बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है की वे लोग कितने ताकतवर हैं। पटना जैसे बड़े शहर में जमीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं, क्योंकि राज्य में वैकल्पिक बड़े शहरी केंद्रों की कमी है। ऐसे में पूर्णिया जैसे इलाकों में भी भू-माफिया सक्रिय हो गए हैं, जो फर्जी दस्तावेज, कंगारू कोर्ट और हिंसा जैसे हथकंडों का इस्तेमाल करते हैं।
फर्जी पुल का राज खुला तो अफसरों के उड़े होश।
जैसे ही इस घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को सुचना मिली तो उनके हाथ पांव फूल गए , पूर्णिया नगर निगम के सिटी मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि जब अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। बिहार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) के हेड विवेक सिंह के अनुसार, राज्य में जमीन के मालिकाना हक को रेंट रसीदों के आधार पर तय करने की प्रणाली इस समस्या की जड़ है, जिसका फायदा भू-माफिया उठाते हैं।
सोशल मीडिया पर लोग उड़ा रहे है बिहार सरकार का मजाक।
सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे बिहार की जमीनी हकीकत बताते हुए तंज कसा, तो कुछ ने इसे हास्यास्पद करार दिया। एक यूजर ने लिखा, “बिहार बिगिनर्स के लिए नहीं है ,” वहीं एक अन्य ने कहा, “ऐसी अनोखी चीज जो बिहार में न हुई हो, शायद बाकी दुनिया में भी न हो।”
हालाँकि पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, लेकिन भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो रही है। यह घटना बिहार में रियल एस्टेट सेक्टर में व्याप्त भ्रष्टाचार और माफिया राज की गहरी जड़ों को उजागर करती है।
आप इस घटना के बारे में क्या सोचते है अपनी राय जरूर बताये।
इसे भी पढ़े –