Jio AI Cloud : रिलाइंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने Reliance AGM 2024 की शुरुआत कर दिया हैं। इसी के दौरन उन्होंने Jio AI Cloud को भी लॉन्च किया, जहां पर यूजर्स को 100 GB तक फ्री क्लाउड स्टोरेज प्रदान किया जायेगा, Jio AI Cloud पर फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट आदि रख सकते हैं। इस दौरान मुकेश अम्बानी ने AI Teacher और AI Doctor के भी बारे में भी बताया।
Jio AI Cloud
Reliance AGM 2024 की शुरुआत करते समय मुकेश अम्बानी ने Jio AI Cloud से पर्दा उठाया, Jio AI Cloud एक तरह से क्लाउड स्टोरेज सर्विस है जिसमे आप अपना फोटो, वीडियो या फिर कोई भी डिजिटल डॉक्यूमेंट उपलोड कर सकते हैं, यह 100 GB तक मुफ्त में मिलेगा, उसके बाद काफी कम दाम में स्टोरेज दिया जायेगा, यह गूगल ड्राइव की तरह ही काम करेगा।
मुकेश अम्बानी ने आगे बताया की दिवाली से इसके वेलकम ऑफर की शुरुआत किया जायेगा। जिसके अंतर्गत Jio Users को फ्री में 100 GB तक स्टोरेज ऑफर किया जायेगा। इस सर्विस के आने के बाद से अब हर Jio Users को हर एक डिवाइस पर AI और Cloud सर्विस मिलने वाली हैं।
Read More
Katni GRP Viral Video : जीआरपी कटनी का घिनौना चेहरा देख कांप उठेंगे।