Raam Nam Ka Bakra : राम नाम लिखे बकरे पर बवाल

Pawan
3 Min Read
Raam Nam Ka Bakra

Raam Nam Ka Bakra : नवी मुंबई महाराष्ट्र से एक बेहद चौकाने वाली खबर आ रही हैं। दरअसल मामला ये है की यहां पर मटन शॉप पर बकरा लाया गया था काटने के लिए। बकरे के ऊपर “राम” लिखा हुआ था। फिर क्या इसी बात पर हिन्दू संगठन के लोग नाराज हो गए। उनका कहना था की ये “राम” के नाम का अपमान हैं।

WhatsApp Join Button हम से जुड़ने के लिए WhatsApp पर फॉलो करें।

Raam Nam Ka Bakra : क्या है पूरा मामला

दरसअल मामला मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके का है जहा पर एक दुकान “गुडलक गोट मीट शॉप” हैं। उस दुकान पर एक बकरे को कुर्बानी के लिए लाया गया था। हैरानी की बात है की बकरे के ऊपर “राम” लिखा हुआ था। लेकिन इस बात की जानकारी हिन्दू संगठन से जुड़े लोगो को पता चला गया। इसके बाद संगठन के लोग पुलिस थाना के बाहर हंगामा करने लगे। फिर उसके बाद मामले की गंभीरता को देखते मीट शॉप वाले दुकानदार के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया।

Raam Nam Ka Bakra : राम नाम लिखे बकरे पर बवाल
यही वो बकरा है जिसके ऊपर राम लिखा हुआ हैं।

प्राप्त खबरों मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार का नाम मोहम्मद शफी शेख है। बेलापुर थाने में मटन शॉप मालिक के ऊपर आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा आईपीसी  की धारा 34 और पशु क्रूरता के अधिनियम 11 के तहत भी मामला दर्ज किया किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मीट शॉप से महानगरपालिका ने कुल 22 बकरे जब्त किया हैं।

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल देखने को मिल रहा हैं। सोशल मीडिया यूजर कमेंट के जरिये घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

अशोक शेखावत नाम के यूजर लिखते है की “इस प्रकार से एक धर्म के देवता का अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस से समाज में घृणा और आक्रोश का माहौल बन सकता है। यह मामले की जांच होनी चाहिए और कार्रवाई की जानी चाहिए।”

Read More

Heart Attack Viral Video: नमाज पढ़ते हुए आदमी की अचानक मौत

Share This Article
Leave a Comment