Realme Watch S2 Launch Date: अगर आप भी लग्जरी स्मार्टवॉच के शौकीन है और ऐसी घड़ी के चाहत रखते है तो ये खबर बिल्कुल आप के लिए ही हैं। Realme ने कन्फर्म कर दिया है की Realme Watch S2 स्मार्टवॉच 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रही हैं। AI से लैस ये घड़ी लगातार 20 दिनों तक बैकअप देगी। इस घडी को अपने हिसाब से जब चाहे अपने मूड के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।
Realme Watch S2 Launch In India
आजकल स्मार्टवॉच भी स्मार्टफोन की तरह जीवन का अहम हिस्सा बनती जा रही हैं। अब इंसान अपने फोन के सारे नोटिफिकेशन आसानी से अपने हाथ पर देख सकता हैं। स्मार्टवॉच आजकल एक स्टेटस सिंबल भी बनती जा रही हैं। अब वो जमाना गया जब लोग घडी को समय देखने के लिए पहनते थे।

Realme ने X पर पोस्ट शेयर कर के जानकारी दिया की Realme Watch S2 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च को लॉन्च होने जा रही हैं। आप को बता दे की Realme Watch S2 ChatGpt AI वॉइस अस्सिटेंट से लैस हैं। इसका लुक एक दम प्रीमियम फील देता है। अगर Realme Watch S2 Design की बात करे तो इसका डिस्प्ले गोलाकार होगा जोकि एक सुनहरे रंग के रिंग से घिरा हुआ हैं। घड़ी के राइट साइड में 2 खूबसूरत बटन भी दिखाई देते हैं। कंपनी ने अभी तक इस फोन के स्पेस्फिकेशन की जानकारी नहीं दिया हैं। और अधिक जानने के लिए Realme Watch S2 के Official Website पर देख सकते हैं।
Realme Watch S2 Price की बात करे तो इस घड़ी को आप 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कार्ड से खरीदारी करने पर 5 से 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट भी मिल सकता है। डिस्काउंट मिलने के बाद ये और सस्ता हो जायेगा।
Read More
Motorola Edge 50 : मोटोरोला लॉन्च करने जा रहा 3D कर्व डिस्प्ले के साथ दुनिया का सब से पतला फोन।