RRB Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D लेवल-1 के 32,438 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 1 मार्च 2025 कर दी है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब 3 मार्च 2025 है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले आखरी तारीख 22 फरवरी था जिसे अब 3 मार्च तक बढ़ा दिया गया हैं।
RRB Recruitment Date Extended: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई।
रेलवे भर्ती बोर्डs (RRBs) ने सहायक और अन्य पदों के लिए 32,438 रिक्तियों की आवेदन समय सीमा बढ़ा दी है। ऐसा इसलिए किया गया है की ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा फार्म भर सके, वही कुछ छात्रों की मांग भी थी क्योंकि छात्रों का कहना है की उनके डॉक्यूमेंट पुरे नहीं हुए उनमे कुक सुधर करना है जिसके वजह से थोड़ा और समय की मांग कर रहे थे। आवेदन समय सीमा बढ़ने के अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर 1 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे) तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 तक थी।
रेलवे भर्ती बोर्ड निम्नलिखित पदों के लिए ये भर्ती निकाला हैं। आप पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
पद का नाम | कुल पदों की संख्या |
---|---|
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV | 13,187 |
पॉइंट्समैन-B | 5,058 |
असिस्टेंट वर्कशॉप मैकेनिक | 3,077 |
असिस्टेंट C&W | 2,587 |
असिस्टेंट S&T | 2,012 |
असिस्टेंट TL & AC | 1,041 |
असिस्टेंट TRD | 1,381 |
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) | 950 |
असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल) | 744 |
असिस्टेंट ट्रैक मशीन | 799 |
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) | 420 |
असिस्टेंट ब्रिज | 301 |
असिस्टेंट P-Way | 247 |
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र या NCVT से नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) भी आवश्यक हो सकता है।

आयु सीमा:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष होना चाहिए।
- अधिकतम आयु: 36 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक) आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹500.
- एससी/एसटी/पीएच/ईबीसी/महिला/ट्रांसजेंड। ₹250.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सुनिश्चित करें कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
इसे भी पढ़े –
Mani Meraj News: मुर्गा बेचने वाला कैसे बना हीरो, कितना कमाते है मनी मेराज ?