आज के जमाने में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं, तो आपके मन में सबसे पहले जरूर आता होगा की – “कितनी GB RAM वाला फोन लेना सही रहेगा?” बाजार में इस समय अब 6GB से लेकर 16GB तक RAM वाले मोबाइल उपलब्ध है और आसानी से मिल जाते हैं , लेकिन जरूरत के हिसाब से RAM चुनना बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको आसान और साफ भाषा में बताएंगे कि आपके लिए कितने GB के रैम वाला फोन सही रहेगा।
सबसे पहले समझें की – RAM होता क्या है?
RAM का पूरा नाम है Random Access Memory। ये फोन की वर्किंग मेमोरी होती है, यानी जब आप कोई ऐप खोलते हैं, गेम खेलते हैं या ब्राउज़र चलाते हैं – RAM ही ये सब जल्दी और स्मूद तरीके से चलाने में मदद करती है। जितनी ज्यादा RAM होगी, आपका फोन उतना ही फास्ट और स्मूद चलेगा।
अब समझिए – 6GB से 16GB RAM की तुलना
6 GB RAM – आम यूजर्स के लिए ठीक-ठाक
अगर आप फोन का इस्तेमाल सिर्फ WhatsApp, YouTube, Facebook, Instagram आदि और ऑनलाइन स्टडी जैसे कामों के लिए करते हैं, तो 6GB RAM वाला स्मार्टफोन आपके लिए सही रहेगा।
- मल्टीटास्किंग में थोड़ा लिमिटेड होता है, लेकिन आपके सभी बेसिक जरूरतों को बिना किसी दिक्क्त के पूरा कर देता हैं।
- हल्के गेम्स आसानी से चल जाते हैं, कुछ मामलों में आप बड़े गेम भी खेल सकते हैं।
- अगर आप एक बजट स्मार्ट फोन लेते है तो 6 GB रैम के साथ फोन मिलता हैं।
8 GB RAM – आज के समय में सबसे बैलेंस्ड ऑप्शन
8GB RAM आज के समय में सबसे ज्यादा लोगो की पसंद बन गया है ।इसमें आप सोशल मीडिया, ऑनलाइन क्लास, फुल HD वीडियो एडिटिंग और कुछ अच्छे गेम्स जैसे PUBG, Free Fire भी स्मूदली चला सकते हैं।
- मीडियम लेवल गेमिंग और एडिटिंग आराम से कर सकते हैं।
- ज्यादातर मिड-रेंज फोन में यही मिलती है, जोकि ठीक काम करता हैं।
- बैलेंस ऑफ परफॉर्मेंस और कीमत हर लिहाज से बढ़िया ऑप्सन हैं।
12 GB RAM – हेवी यूजर्स और गेमर्स के लिए शानदार
अगर आप मोबाइल में एक साथ कई ऐप्स चलाते हैं, या गेमिंग के शौकीन हैं, तो 12GB RAM आपके लिए बेहतर होगी। इसमें आप 4K वीडियो एडिटिंग, हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग बिना किसी दिक्कत के कर सकते हैं।
- पावर यूजर्स के लिए परफेक्ट रैम होता हैं।
- प्रोफेशनल एडिटिंग ऐप्स भी बिना लैग के चलते हैं और सारे काम जल्दी हो जाते हैं।
- इस तरह के रैम थोड़ा महंगा होता हैं लेकिन वैल्यू फॉर मनी होते हैं।
16 GB RAM – एक्सपर्ट्स और फ्यूचरप्रूफिंग चाहने वालों के लिए
16GB RAM वाले स्मार्टफोन अब कुछ प्रीमियम ब्रांड्स में आने लगे हैं। अगर आप मोबाइल से ही वीडियो प्रोडक्शन, ग्राफिक डिजाइनिंग या वर्चुअल रियलिटी (VR) ऐप्स चलाते हैं, तो यह आपके लिए हर तरह से सही हैं।
- इसमें होता हैं,सबसे हाई लेवल परफॉर्मेंस
- अब तक की सबसे फास्ट मोबाइल RAM हैं।
- एक आम यूजर्स के लिए बहुत ज्यादा हो जाता है, लेकिन प्रोफेशनल्स के लिए यही सही साबित होता हैं।
निष्कर्ष – कितनी GB का RAM आपके लिए सही?
RAM | किसके लिए | सुझाव |
---|---|---|
6 GB | स्टूडेंट्स, सोशल मीडिया यूजर्स | बजट फोन के लिए ठीक |
8 GB | मीडियम यूजर्स | 2025 के लिए बेस्ट वैल्यू |
12 GB | गेमर्स, वीडियो एडिटर्स | पावरफुल ऑप्शन |
16 GB | प्रोफेशनल्स, कंटेंट क्रिएटर्स | हाई-एंड कामों के लिए |
आखिर में एक सुझाव:
अगर आप फोन कुछ सालों के लिए खरीद रहे हैं और चाहते हैं कि वो जल्दी स्लो न हो, तो कम से कम 8GB RAM वाला फोन जरूर लें। ये ना सिर्फ परफॉर्मेंस देगा, बल्कि आने वाले समय में भी काम आता रहेगा।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करें और अपने दोस्तों को भी सही फोन चुनने में उनकी मदद करें।
ऐसी और टेक न्यूज़ पढ़ते रहने के लिए जुड़िए News Bahadur से।
इसे भी पढ़े:
Jio के इस धमाल रिचार्ज प्लान के आगे सभी हुए धड़ाम अब 895 रुपये में मिल रही 336 दिन की वैलिडिटी।