Sunita Baby Dance: हरियाणा की मिट्टी से निकली एक और प्रतिभा ने डांस की दुनिया में तहलका मचा दिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनीता बेबी की, जिन्हें हरियाणा की नई “डांसिंग क्वीन” कहा जा रहा है। अपने जोश, जुनून और अनोखे ठुमकों से सुनीता ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान भी बना ली है। और आजकल तुरंत वायरल हो जा रही हैं।
Sunita Baby Dance Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हुए डांस वीडियो
सुनीता बेबी के डांस (Sunita Baby Dance) वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं। खास तौर पर उनका “गोली चल जावेगी” गाने पर किया गया परफॉर्मेंस फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में उनके लटके-झटके और स्टेज पर बिंदास अंदाज ने लाखों लोगों को उनका दीवाना बना दिया। काले सूट में उनकी खूबसूरती और डांस मूव्स का जादू ऐसा है कि दर्शक इसे बार-बार देखने को मजबूर हो रहे हैं। इसके अलावा “गजबण पानी ने चाली” और “फेयर लवली महंगी कर दी” जैसे गानों पर उनके शानदार प्रदर्शन ने भी खूब वाहवाही बटोरी है। इनदिनों उनके प्रोग्राम के हरियाणा में काफी मांग हैं।
Sunita Baby vs Sapna Choudhary: सपना चौधरी को मिल रही कड़ी टक्कर
सुनीता के फैंस का कहना है की सुनीता का डांस सिर्फ मनोरंजन नहीं, रागिनी डांस को भी संजोये हुए हैं। उनके हर मूव में आत्मविश्वास और हरियाणवी संस्कृति की झलक साफ दिखती है। मंच पर उनकी मौजूदगी इतनी प्रभावशाली तरीके से बढ़ गया है कि लोग उनकी तुलना हरियाणा की सुपरस्टार सपना चौधरी से करने लगे हैं। और तुलना करना जायज भी है।
जहां सपना ने हरियाणवी डांस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, वहीं सुनीता बेबी अपने अनूठे और अलग स्टाइल से उस विरासत को और आगे बढ़ा रही हैं।
Sunita Baby Fans Reaction: फैंस के दिलों पर छाई सुनीता बेबी।
फैंस का कहना है कि सुनीता के डांस में एक ताजगी और देसीपन है, जो उन्हें सबसे अलग बनाता है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके वीडियो यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
Sunita Baby New Haryana Dance Influencer: हरियाणा की नई प्रेरणा
सुनीता बेबी न सिर्फ एक डांसर हैं, बल्कि हरियाणा की नई पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा भी बन रही हैं। जो उनके तरह डांस की दुनिया में अपना नाम कामना चाहते हैं। उनके डांस को देखकर लगता है कि हरियाणा की ये डांस क्वीन आने वाले दिनों में और भी बड़े मुकाम हासिल करेगी।
इसे भी पढ़े-