Ulajh Trailer Release : दुश्मनों के चाल में “उलझ” गई जान्हवी कपूर खुद को कैसे बचाएंगी।

Narendra Kumar
3 Min Read
Ulajh Trailer Release

Ulajh Trailer Release : जान्हवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म उलझ (Ulajh) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर देश की सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर बनी हैं। जान्हवी कपूर के किरदार का नाम है सुहाना भाटिया। ट्रेलर में दिखाया गया है की सुहाना भाटिया पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया जाता हैं। फिल्म थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर होने वाली हैं।

WhatsApp Join Button हम से जुड़ने के लिए WhatsApp पर फॉलो करें।

Janhvi Kapoor Ulajh Trailer Release : 

आज जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म उलझ का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ हैं। 2 मिनट 23 सेकंड के इस ट्रेलर में दिखाया गया है की भारत के लन्दन दूतावास में एक खबरी है, जिसकी वजह से एम्बेसी में काम करने वाला हर एक आदमी शक के घेरे में हैं। जान्हवी कपूर उस खबरी का पता लगाने में जुट जाती हैं। लेकिन हालात ऐसा बनता है की जान्हवी कपूर खुद उस खबरी के जाल में उलझ जाती हैं।

फिल्म में जान्हवी कपूर के ऊपर नेपोटिज्म का भी आरोप लगता हैं। ऐसा इसलिए लगाया जाता हैं क्योंकि वो बहुत कम उम्र में डिप्टी हाई कमिश्नर बन जाती है क्योकि उनके पिता एक बहुत बड़े अधिकारी हैं। अब देखना बेहद दिचस्प होगा की जान्हवी कपूर इन सब आरोपों से बहार कैसे निकलती हैं। और किस तरह सच्चाई लोगो के सामने लाती हैं।

Ulajh Trailer Release : दुश्मनों के चाल में "उलझ" गई जान्हवी कपूर खुद को कैसे बचाएंगी।
राजेश तैलंग उलझ के एक दृश्य में

Ulajh Release Date

आप को बता दे की जंगली पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतक्रिया दे रहे हैं। जान्हवी कपूर अब तक जितनी फिल्म आयी उसमे Ulajh थोड़ा हट कर हैं। इसलिए जान्हवी कपूर के फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद हैं। अब जान्हवी कपूर अपने फैंस के उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है इसका पता 2 अगस्त को लगेगा। “उलझ” फिल्म 2 अगस्त को सिनेमा घर में दस्तक देगी।

Ulajh Trailer

Ulajh Star Cast

Ulajh Star Cast की बात करे तो सुधांसु सरिया निर्देशित इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी,आदिल हुसैन,जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।

Read More

Infinix Note 40x 5G : 10 हजार में लाये iPhone डिज़ाइन वाला 108MP कैमरा फोन

 
Share This Article
Follow:
आप सभी को नमस्कार, मेरा नाम नरेंद्र कुमार हैं. मैं एक Digital Content Creator, Digital Marketer, और एक पत्रकार हू। अभी मैं यहां Newsbahadur.com पर काम कर रहा हू. मैं यहां मनोरंजन, राजनीति, टेक और तमाम तरह के टॉपिक पर न्यूज़ लिखता हू. ताकि आप के पास सही खबर सही समय पर पहुंच सके।
Leave a Comment