क्या आप हर महीने अपने क्रेडिट कार्ड का सिर्फ न्यूनतम भुगतान करते हैं? यह तरीका आपको राहत जरूर देता है, लेकिन इसके पीछे छिपे हैं कुछ बड़े खतरे। 

Image Credit: Unsplash

शुरुआत में यह आसान लगता है। आप समय पर पेमेंट कर देते हैं, कोई लेट फीस नहीं लगती और आपका कार्ड एक्टिव रहता है। 

Image Credit: Unsplash

लेकिन असली खेल होता है ब्याज दर का। न्यूनतम राशि चुकाने से बकाया रकम पर हर महीने भारी ब्याज जुड़ता है। 

Image Credit: Unsplash

यही ब्याज धीरे-धीरे बढ़कर मूल रकम से ज्यादा हो जाता है। आप बिना सोचे-समझे एक कर्ज के दलदल में फंस सकते हैं। 

Image Credit: Unsplash

अगर यह आदत बन गई तो क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित होने लगता है। अधिक क्रेडिट यूटिलाइजेशन से स्कोर में गिरावट आ सकती है। 

Image Credit: Unsplash

बैंक भले ही आपके पेमेंट को ऑन टाइम माने, लेकिन लंबे समय तक बकाया रखना आपकी क्रेडिट स्कोर के लिए अच्छा नहीं होता।

Image Credit: Unsplash

कुछ स्थितियों में जैसे मेडिकल इमरजेंसी या कैश फ्लो की दिक्कत में न्यूनतम भुगतान करना एक अस्थायी उपाय हो सकता है। 

Image Credit: Unsplash

लेकिन अगर आप हर महीने ऐसा ही करते हैं, तो लोन और ब्याज का बोझ बढ़ता जाएगा, और पेमेंट करना मुश्किल हो जाएगा। 

Image Credit: Unsplash

बेहतर यही है कि आप पूरा बकाया समय पर चुका दें। अगर पूरा नहीं दे सकते तो ज्यादा से ज्यादा अमाउंट चुकाने की कोशिश करें। 

Image Credit: Unsplash

स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग ही क्रेडिट कार्ड को वरदान बना सकती है। वरना यह धीरे-धीरे आपकी जेब खाली कर सकता है। 

Image Credit: Unsplash

अप्रैल में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Redmi Turbo 4 Pro

Image Credit: Unsplash