Anant Singh News: अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे बिहार के बहुली ये कहते नजर आ रहे है की अब ये लड़ाई विदेश तक जायेगी। आइये जानते है क्या मामला हैं।
Anant Singh News: अनंत सिंह ने क्यों कहा की अब ये लड़ाई विदेश तक जाएगी।
आपको बता दे की अनंत सिंह और सोनू-मोनू गुट के बीच बुधवार को गोलीबारी हुई थी. इस गोलाबारी की चर्चा पुरे देश में रहा इस मामले में कुल तीन FIR भी हुआ. जिसमे अनंत सिंह के ऊपर भी केश दर्ज हुआ। बताया जा रहा है की अनंत सिंह पर हमला करने वाला सोनू सिंह था। जसिके बाद उसकी शुक्रवार की गिरफ़्तारी हुई थी।
सोनू सिंह के गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह ने भी बाढ़ कोर्ट आकर खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वही इस घटना से सम्बंधित अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही हैं।
अब लड़ाई विदेश तक जाएगी।
गोलाबारी वाले घटना के अगले दिन TV9 का एक रिपोर्टर मोकामा बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह के पास इंटरव्यू के लिए पहुँचता हैं। जब रिपोर्टर पूछता है की सबसे पहले गोलीबारी किसने स्टार्ट किया तो जवाब में अनंत सिंह का कहना है की उस गोलीबारी में मेरे लोग घायल हुए है तो जाहिर सी बात गोलीबारी उन्होंने शुरू किया। हम तो अपना बचाव कर रहे थे।
इसी इंटरव्यू के दौरान जब इंटरव्यू करने वाले ने पूछा की आखिर ये मामला अब कहा तक जाएगा तो हाजिरजवाबी में माहिर बाहुबली अनंत सिंह के तरफ से जवाब आता है की अब ये मामला विदेश तक जाएगा। ये बात सुनकर इंटरव्यू करने वाला कुछ देर तक सोच में पड़ गया की अब इसके आगे क्या पुछू।
इसे भी पढ़े-
प्रायगराज कुंभ में कैबिनट बैठक करना राजनैतिक है जबकि कुंभ एक धार्मिक आयोजन हैं- अखिलेश यादव