Bypoll Election Results 2024 : देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे जिनके नतीजे भी आज आ गए हैं। ये सभी सीट विधायकों के मृत्यु या इस्तीफे के वजह से खाली हुए थे। 13 सीटों पर हुए चुनाव में 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत हुई हैं।
Bypoll Election Results 2024 : ‘INDIA’ गठबंधन का लहराया परचम
लोकसभा चुनाव के बाद पहली चुनावी परीक्षा के नतीजे अब सामने आ गए हैं। 7 राज्यों के हुए 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में ‘INDIA’ गठबंधन का परचम फिर से लहराया हैं। इस चुनाव में एक बार फिर NDA vs INDIA गठबंधन का टक्कर देखने को मिला। 13 विधानसभा के हुए उपचुनाव में सभी सीटों के नतीजे घोसित हो चुके हैं। जिनमे कुल 10 सीटों को INDIA गठबंधन ने अपने पाले में कर लिया हैं। वही BJP को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली और एक सीट पर निर्दल प्रत्याशी को जीत मिली हैं।
Badrinath Election Result : उत्तराखंड में भाजपा को लगा तगड़ा झटका
सब से ज्यादा चर्चा उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा सीट चर्चा का विषय बना हुआ हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने जीत दर्ज की हैं। वहीं मंगलौर सीट से भी कांग्रेस प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन विजयी घोषित हुए हैं। हालाँकि मंगलौर सीट पर काफी कांटे की टक्कर थी। आप को बता दे की पिछली बार बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस के टिकट से राजेंद्र भंडारी चुनाव लड़े थे और जीत भी गए थे लेकिन बाद में उन्होंने BJP जॉइन कर ली। इस बार राजेंद्र भंडारी BJP के टिकट से चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें नकार दिया।
Read More
Infinix Note 40x 5G : 10 हजार में लाये iPhone डिज़ाइन वाला 108MP कैमरा फोन