Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव में ‘खेला’ की गंदी तस्वीर आई सामने।

4 Min Read

Delhi Assembly Election 2025: 5 फरवरी 2025 दिन बुधवार को दिल्ली विधानसभा का चुनाव होने वाला है, और इसी बिच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए ये दावा किया है की दिल्ली के गाँधी नगर में लोगो को 500-500 रुपया देकर उनके उंगलियों में स्याही लगा दे रहे है जिससे वे लोग सुबह वोट ही ना कर सके।

Delhi Assembly Election 2025: चुनाव से पहले ही काली स्याही लगा दे रहे हैं।

दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट पड़ने है, लेकिन उस से पहले इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा कहा जा रहा है , वीडियो दिल्ली गाँधी नगर के एक झुग्गी बस्ती का है जहां पर लोगो को 500-500 रुपया देकर मतदतावों के उंगलियों पर स्याही लगा दे रहे है और कह रहे है की आपका वोट पड़ गया।

ये वीडियो खुद संजय सिंह ने शेयर किया हैं। वीडियो में दिख रहा है की दो युवक ये दावा कर रहे है की उनके ऊँगली पर काली स्याही लगा दी है और बदले में 500 रुपया भी दिए है, लड़को का ऐसा दावा है की ये सिर्फ उनके साथ नहीं हुआ है, करीब 200 लोगो के साथ ऐसा किया हैं।

संजय सिंह का आरोप BJP के गुंडों ने उँगली में स्याही लगाई हैं।

आप नेता संजय सिंह ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा की “भाइयों गाँधी नगर में शुरू हो गया खेल “बिना वोट डाले वोट पड़ गया” BJP के गुंडों ने उँगली में स्याही लगा दी। क्या इलेक्शन कमीशन को ये सब दिखाई नहीं दे रहा हैं।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1886800423882793133

वही आम आदमी पार्टी के राष्ट्र सयोंजक अरविन्द केजरीवाल ने कोट करते हुए लिखते है की “हमने पहले ही कहा था कि ये लोग ऐसा करेंगे। हमने आज चुनाव आयोग को भी इस बात की शिकायत की। उन्होंने भरोसा दिया कि ऐसा नहीं होने देंगे। मैं उम्मीद करता हूँ चुनाव आयोग इसको रोकने के लिए ज़रूर कुछ करेगा। इनकी पार्टी के भीतर से सूत्रों ने बताया है कि कई किलो स्याही ख़रीदी है इन लोगों ने पूरी दिल्ली के लिए। और करोड़ों रुपए पुलिस के ज़रिए आज रात बांटे जाएँगे। ये सब तब करना पड़ता है जब आप बुरी तरह से हार रहे हों।”

कालू और हीरालाल ने लगाई स्याही।

वीडियो में ये कहते हुए साफ़ देखा जा सकता है की दोनों युवक पुलिस कर्मी को स्याही दिखाते हुए कहते है की ये देखिये स्याही लगाई हैं, तब एक पुलिस कर्मी कहता है की वोट करते हुए स्याही सीधे हाथ के ऊँगली में स्याही लगाई जाती हैं। इसपर पर एक युवक कहता है की जो भी हो स्याही तो लगाई है ना।

पुलिस कर्मी जब पूछते है की स्याही किसने लगाई तो वे कालू और हीरालाल का नाम लेते है और वे ये भी बता रहे है की कालू और हीरालाल का घर कहा हैं। पुलिस कर्मी उन दोनों को हीरलालाल और कालू के घर ले जाने को कहते हुए दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़े-

Delhi Election 2025: अरविन्द केजरीवाल का दावा 55 सीट पर जीत सुनिश्चित।

Share This Article
Follow:
आप सभी को नमस्कार, मेरा नाम नरेंद्र कुमार हैं. मैं एक Digital Content Creator, Digital Marketer, और एक पत्रकार हू। अभी मैं यहां Newsbahadur.com पर काम कर रहा हू. मैं यहां मनोरंजन, राजनीति, टेक और तमाम तरह के टॉपिक पर न्यूज़ लिखता हू. ताकि आप के पास सही खबर सही समय पर पहुंच सके।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version