मुकेश अम्बानी की बहु श्लोका मेहता के पास दुनिया का सबसे महंगा हीरे का हार, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान। Mukesh Ambani Bahu Shloka Mehta Dimond Neckles.

4 Min Read

Mukesh Ambani Bahu Shloka Mehta Dimond Neckles: भारत के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अपनी शानो-शौकत के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार चर्चा का विषय बना है उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता का एक अनमोल हीरे का हार, जो दुनिया का सबसे महंगा हार माना जाता है। यह हार, जिसे नीता अंबानी ने अपनी बहू को शादी के तोहफे में दिया था, अब भी अपनी कीमत और भव्यता के लिए लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

श्लोका मेहता, जो अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी हैं, को मार्च 2019 में शादी के दौरान यह शानदार तोहफा मिला था। इस हार का नाम है ‘मौआवाद ल’इनकम्पैरेबल’ (Mouawad L’Incomparable), जिसकी कीमत उस समय 55 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 451 करोड़ रुपये) आंकी गई थी। आज इसकी कीमत और भी बढ़कर करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। यह हार न केवल अपनी कीमत बल्कि अपने अनूठे डिज़ाइन और दुर्लभ हीरे के कारण भी खास माना जाता हैं।

क्या बनाता है इस हार को इतना खास?

आप को बता दे की ‘मौआवाद ल’इनकम्पैरेबल’ में एक दुर्लभ सुनहरा हीरा जड़ा है, जिसका वजन 407.48 कैरेट है। इसके अलावा, इस हार में 91 अन्य हीरे भी शामिल हैं, जो विभिन्न आकारों में हैं और कुल मिलाकर 200 कैरेट का अतिरिक्त वजन जोड़ते हैं। यह हार अपनी भव्यता और मूल्य के कारण विश्व में रिकॉर्ड कायम किया हुआ हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अब तक का सबसे कीमती हार है, जो अंबानी परिवार की ऐश्वर्यशाली जीवनशैली का एक छोटा सा नमूना हैं।

श्लोका की स्टाइल किसी से भी कम नहीं हैं।

श्लोका मेहता न केवल अपने गहनों बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में उन्होंने करीना कपूर के मशहूर गाने ‘बोले चूड़ियां’ से प्रेरित एक आउटफिट पहना था, जिसकी तारीफ खुद करीना ने भी की थी। श्लोका मेहता भी किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

अंबानी परिवार की शानोशौकत।

चाहे अनंत अंबानी के कलाई पर नज़र आई करोड़ों की घड़ी हो या श्लोका को दिया गया यह बेशकीमती हार, अंबानी परिवार अपने तोहफों से हर बार लोगों को हैरान कर देता है। नीता अंबानी ने इस हिरे के हार को गिफ्ट देकर न सिर्फ अपनी बहू के लिए प्यार जताया, बल्कि दुनिया को अपनी शाही जीवनशैली की एक और झलक दिखाई।

आपको बता दे की यह हार आज भी श्लोका मेहता के आभूषण संग्रह की शान बना हुआ है और अंबानी परिवार की अपार संपत्ति और वैभव का एक जीता-जागता उदाहरण भी है।

इसे भी पढ़े –

25 हजार से कम में भारत में उपलब्ध 5 बेस्ट स्मार्टफोन, फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी, Best Smartphone Under 25000.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version