Nadeem Javelin : नदीम के पास जेवलिन खरीदने तक को पैसा नहीं था , फिर कैसे बने गोल्ड चैंपियन नदीम

4 Min Read
Arshad Nadeem Image Source X

Nadeem Javelin Struggle : पाकिस्तान के चैंपियन अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल अपने नाम कर के पुरे विश्व में अपने देश पाकिस्तान का नाम रोशन किया। अरशद नदीम ने अपना दूसरा थ्रो 92.97 मीटर फेका जोकि ओलम्पिक इतिहास में अबतक का सब से लम्बा थ्रो था। इसी के साथ अरशद नदीम ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

Nadeem Javelin Struggle Story

अरशद नदीम कल से ही पुरे विश्व में चर्चा का विषय बने हुए हैं। और चर्चा हो भी क्यों नहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 92.97 मीटर का सब से ज्यादा दुरी के जेवलिन (भाला) फेंक का विश्व रिकॉर्ड जो बनाया हैं। इस से पहले ये कारनामा नॉर्ने के एथलीट थोरकिल्डसेन एंड्रियास ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में 90.57 मीटर का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

Neeraj Chopra and Arshad Nadeem

Arshad Nadeem Olympics : कौन है अरसद नदीम

अरशद नदीम 27 वर्ष के जेवलिन थ्रोअर है, यह पाकिस्तान के खिलाडी है। जिन्होंने ने 92.97 मीटर जेवलिन फेक कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। आप को बता दे की पाकिस्तान का ओलंपिक में 1992 के बाद से सूखा पड़ा है। जिसे अरसद ने इस सूखे को दूर किया।

लेकिन ये सब करना अरसद के लिए इतना आसान नहीं था। उनके संघर्ष की कहानी जान कर आप भी चौंक जाएंगे। अरशद नदीम के पिता मुहाम्मद अशरफ दिहाड़ी मजदूर हैं। अरशद नदीम के पिता के पास इतना पैसा नहीं था की उनके लिए जेवलिन (भाला) खरीद सके, उन्होंने पीटीआई को बताया की गांव के लोगो ने चन्दा इक्ठा किया और जेवलिन खरीदा। यही नहीं गांव के लोगो ने उनके ट्रेनिंग और यात्रा के लिए भी चंदा इकट्ठा कर के ही भेजते थे।

उन्होंने आगे पीटीआई को बताया की पैसे की कमी की वजह से अरशद पुराने भाले से प्रैक्टिस करते थे। हालाँकि वो पुराना भाला भी खराब हो चूका था। लेकिन मज़बूरी में उसी एक भले से अभ्यास करते थे।

अरशद के पिता
विपरीत परिस्थिति में अभ्यास करते हुए

Neeraj Chopra Mother : अरशद नदीम के गोल्ड मेडल जितने के बाद क्या कहा ?

आप को बता दे की नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एक दूसरे के दोस्त भी हैं। जब मीडिया में अरशद नदीम को गोल्ड मेडल जितने के बाद कहा की हमारा सिल्वर भी गोल्ड के जैसा हैं। और जिसने गोल्ड जीता है वो भी हमारा ही लड़का है वो कोई अलग नहीं है। दोनों बच्चे अपने हैं। नीरज चोपड़ा की माँ का ये बयान काफी चर्चा में है. चारो तरफ उनकी वाहवाही हो रहे हैं। पाकिस्तान के भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

वही अरशद नदीम की मां ने भी कहा की “नीरज भी मेरा बेटा है, अल्लाह मियाँ उसे भी मेडल जीतने की तौफ़ीक़ दे मैं उसके लिये भी दुआ करती थी”

Read More:

Bhool Bhulaiyaa 3 Shooting हुई कम्प्लीट कार्तिक आर्यन ने खुद दी जानकारी, जाने कब रिलीज होगी।

Share This Article
Follow:
आप सभी को नमस्कार, मेरा नाम नरेंद्र कुमार हैं. मैं एक Digital Content Creator, Digital Marketer, और एक पत्रकार हू। अभी मैं यहां Newsbahadur.com पर काम कर रहा हू. मैं यहां मनोरंजन, राजनीति, टेक और तमाम तरह के टॉपिक पर न्यूज़ लिखता हू. ताकि आप के पास सही खबर सही समय पर पहुंच सके।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version