सैमसंग ने गैलेक्सी S24 सीरीज के लिए शुरू की Stable One UI 7 की रोलआउट

3 Min Read
One UI 7 Update

Samsung Galaxy One UI 7 Update: सैमसंग ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S24 सीरीज के लिए बहुप्रतीक्षित Stable One UI 7 अपडेट की रोलआउट शुरू कर दिया हैं। यह अपडेट 7 अप्रैल, 2025 से दक्षिण कोरिया में शुरू हुआ और जल्द ही अन्य देशो में भी उपलब्ध होगा। एंड्रॉइड 15 पर आधारित यह अपडेट नए यूजर इंटरफेस, एडवांस AI फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आता है। गैलेक्सी S24, S24+ और S24 अल्ट्रा इस अपडेट को प्राप्त करने वाले पहले डिवाइस हैं, जिसमें अप्रैल 2025 का सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। यह अपडेट One UI 6.1.1 से अपग्रेड करने वाले यूजर्स के लिए लगभग 5.2 जीबी का है।

Samsung Galaxy One UI 7 Update:

सैमसंग ने इस अपडेट की शुरुआत दक्षिण कोरिया से की है, जो अब धीरे-धीरे वैश्विक स्तर पर फैल रहा है। अमेरिका में गैलेक्सी S24 सीरीज, गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और Z फ्लिप 6 के लिए Stable One UI 7 अपडेट 10 अप्रैल, 2025 से उपलब्ध होना शुरू हो जायेगा। कंपनी के तरफ से पुष्टि किया गया है कि आने वाले हफ्तों और महीनों में यह अपडेट गैलेक्सी S23 सीरीज और पुराने फोल्डेबल मॉडलों तक भी पहुंचेगा। अगर आप भी Stable One UI 7 का अपडेट चाहते है तो आप अपने अपने डिवाइस पर सेटिंग्स > सॉफ्टवेयर अपडेट > डाउनलोड और इंस्टॉल के जरिए अपडेट की जांच कर सकते हैं.

Stable One UI 7 Features: के प्रमुख फीचर्स।

One UI 7 सैमसंग के अब तक के सबसे बड़े UI अपडेट्स में से एक है। अपडेट के बाद आपको ये फीचर्स मिलने वाला हैं:

  • रिडिज़ाइन होम स्क्रीन: इस अपडेट के बाद यूजर्स को एक ताज़ा और आधुनिक लुक मिलेगा।
  • बेहतर विजेट्स: अधिक कस्टमाइज़ेशन विकल्पों के साथ आने वाला हैं।
  • नया लॉक स्क्रीन फीचर: ‘नाउ बार’ नामक फीचर जो तुरंत जानकारी प्रदान करता है। उसमे काफी सुधार हुआ हैं।
  • गैलेक्सी AI में सुधार: नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स और फीचर्स जो यूजर अनुभव को और नेक्स्ट लेवल पर ले जाने वाला हैं।

यूजर्स Stable One UI 7 Update के लिए क्या करें?

गैलेक्सी S24 सीरीज के यूजर्स को सलाह दिया जाता है कि वे नियमित रूप से अपने फोन पर अपडेट की जांच करते रहे। यह अपडेट न केवल डिवाइस की कार्यक्षमता को बढ़ाने का काम करेगा , बल्कि नए सेक्युर्टी पैच भी लाता है। सैमसंग जल्द से जल्द एंड्रॉइड 15 डिवाइस को अपने प्रीमियम डिवाइसेज तक पहुंचना चाहता हैं।

आने वाले दिनों में, सैमसंग के अन्य लोकप्रिय मॉडलों के लिए भी इस अपडेट की घोषणा की उम्मीद किया जा रहा हैं , जिससे यह सुनिश्चित होगा कि अधिक से अधिक यूजर्स इस नए अनुभव का लाभ उठा सकें।

इसे भी पढ़े-

Vivo T4 5G: 7300mAh बैटरी और 5000 निट्स ब्राइटनेस के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च.

Share This Article
Follow:
आप सभी को नमस्कार, मेरा नाम नरेंद्र कुमार हैं. मैं एक Digital Content Creator, Digital Marketer, और एक पत्रकार हू। अभी मैं यहां Newsbahadur.com पर काम कर रहा हू. मैं यहां मनोरंजन, राजनीति, टेक और तमाम तरह के टॉपिक पर न्यूज़ लिखता हू. ताकि आप के पास सही खबर सही समय पर पहुंच सके।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version