Poco ने हाल ही में अपना नया बजट स्मार्टफोन Poco C71 लॉन्च किया है, जो बहुत किफायती कीमत में शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन हैं। इस फोन की पहली सेल अगले हफ्ते यानी 8 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। इस फोन की खास बात यह है कि Airtel यूजर्स के लिए एक विशेष ऑफर भी पेश किया गया है, जिसके तहत यह फोन केवल 5,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह ऑफर 10 अप्रैल से लागू होगा। आइए, इस फोन के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और खासियतों पर एक नजर डालते हैं।
Poco C71 Offer and Price: कीमत और ऑफर्स।
आपको बता दे की Poco C71 दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसका बेस मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 6,499 रुपये में आएगा, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 7,499 रुपये में मिलेगा। Airtel यूजर्स के लिए बेस वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये होगी, साथ ही उन्हें 50GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा, जो 5 महीनों तक हर महीने 10GB के हिसाब से दिया जाएगा। यह ऑफर बजट पसंद यूजर्स के लिए फोन को और आकर्षक बनाता है। आप को बता दे की यह एक 4G फ़ोन हैं।
Poco C71 Specification: कई आधुनिक फीचर्स से लैस।
Poco C71 में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपनी कीमत में एक मजबूत विकल्प हो सकता हैं। नीचे दी गई टेबल में इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है:
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 6.88 इंच HD+, 120Hz रिफ्रेश रेट |
प्रोसेसर | Unisoc T7250 |
रैम और स्टोरेज | 4GB/64GB, 6GB/128GB |
रियर कैमरा | 32MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 5,200mAh, 15W चार्जिंग |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 |
अपडेट्स | 2 साल OS, 4 साल सिक्योरिटी |
अन्य फीचर्स | साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm जैक, डुअल-बैंड Wi-Fi |
रंग | कूल ब्लू, डेजर्ट गोल्ड, पावर ब्लैक |
Poco C71 Design And Performance:
Poco C71 में 6.88 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग का ठीक थकअनुभव देता है। Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ यह फोन रोजमर्रा के कामों जैसे वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और लाइट गेमिंग के लिए पर्याप्त है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इस कीमत में अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें लेने में सक्षम है।
Poco C71 Battery And Software:
आपको बता दे की इस फोन में 5,200mAh की दमदार बैटरी है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एक दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है ऐसा कंपनी के तरफ से दावा किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 पर चलता है और कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
Poco C71 Color And Ability
आप को बता दे की Poco C71 तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं कूल ब्लू, डेजर्ट गोल्ड और पावर ब्लैक। यह फोन Flipkart के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। Airtel यूजर्स के लिए विशेष ऑफर के साथ इसे और सस्ता बनाता है।
निष्कर्ष
Poco C71 बजट सेगमेंट में एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। बड़ा डिस्प्ले, अच्छा कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इसे युवाओं और बजट यूजर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं। अगर आप कम कीमत में एक फीचर-पैक स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Poco C71 को खरदीदने का विचार कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए वीडियो देख सकते हैं :
इसे भी पढ़े –
CMF Phone 2: की भारत में लॉन्च का पुष्टि, जानें क्या हो सकता है खास।