Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary: देश में जहां चारो तरफ दिव्य प्रयागराज महाकुंभ 2025 मनाया जा रहा है तो वही दूसरी तरफ आज यानि 22 जनवरी को अयोध्य श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा आज पुरे एक साल हो गया हैं। जहां इसको लेकर देश में कई जगह धार्मिक आयोजन किया जा रहा हैं। आइये जानते है अयोध्या में क्या हो रहा है और राम मंदिर का निर्माण कहां तक पंहुचा।
Ayodhya Ram Mandir First Anniversary:
आज ही के दिन अयोध्या में श्री राम लला का प्राण प्रतिष्ठा हुआ था, उस दिन पुरे देश में एक अलग ही उत्सव का माहौल था। जबकि आज प्राण प्रतिष्ठा पुरे हुए एक साल हो गए है तो फिर भी लोगो में अयोध्या राम मंदिर जाने का उत्साह बिलकुल भी काम नहीं हुआ हैं।
देश के कोने कोने से अलग अलग जाति-संप्रदाय के लोग भगवान राम के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। आज पुरे देश में Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary के उपलक्ष में धार्मिक आयोजन किया जा रहा हैं।
Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर बनने के बाद स्थिति।
जो लोग कहते थे की राम मंदिर से क्या रोजगार पैदा होगा जो इतना पैसा खर्च किया जा रहा हैं, उनको आकर देखना चाहिए कई अयोध्या में क्या कुछ बदला हैं।
आज अयोध्या में चारो तरफ होटल बन गए है और वो चल भी रहे हैं। लाखो पर्यटक अयोध्या पहुंच रहे है, अब अयोध्या के सड़को और बाजारों में पहले के अपेक्षा काफी रौनक हो गया हैं , आज अयोध्या एक धार्मिक नगरी बन के उभर रही हैं। चारो तरफ नए इंफ्रास्टकचर बन रहे हैं।
अयोध्या में एयरपोर्ट बन गया और वो अब सर्विस में भी हैं। मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी मिली हैं। जिसके वजह से अब अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन करने के लिए विदेश से भी पर्यटक आते हैं। जिससे देश की इकॉनमी मजबूत होगी।
इसे भी पढ़े-