Jagannath Rath Yatra 2024 : आज यानी 7 जुलाई से भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा शुरू हो गई हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और अपनी प्यारी बहन शुभद्रा के साथ पवित्र रथ यात्रा पर निकलेंगे। तीनो भाई बहन रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। यह यात्रा आज से लगातार 10 दिन तक जारी रहेगा।
Jagannath Rath Yatra 2024 : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की जानकारी
उड़ीसा के पूरी में इस समय भगवान जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा की आज से शुरू हो चूका हैं। और ये रथ यात्रा पुरे 10 दिनों तक चलने वाला हैं। आप को बता दे की भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा हर साल असाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि से आरम्भ होता है। भगवान असाढ़ माह में दशमी तिथि तक जनसामान्य के बिच रहते हैं। इस पुरे दस दिन के यात्रा में भगवान रथ पर सवार होकर बड़े भाई बलराम और बहन शुभद्रा के साथ यात्रा करते हैं। ऐसी लोकमान्यता है की इंसान के रथयात्र के दर्शन मात्र से 1000 यज्ञ का पुण्य फल प्राप्त हो जाता हैं।
इस रथ यात्रा में सबसे आगे बड़े भाई बलराम जी का रथ आगे रहते है. उसके बाद उनके पीछे सुभद्रा जी दर्पदलन रथ पर सवार होकर चलती है. अंतिम में भगवान जगन्नाथ जी नंदीघोष रथ पर सवार होकर चलते हैं। स्कन्द पुराण में लिखा हुआ है की अगर भक्त अगर भगवान जगन्नाथ के रथ के पीछे भगवान का कीर्तन करते हुए रथ यात्रा में शामिल होते है तो वो पुनर्जन्म के जीवन चक्र से मुक्त हो जाते हैं और सारी मनोकामना पूरा होता हैं।
Jagannath Puja at Home : घर पर कैसे करें भगवान जगन्नाथ की पूजा
जैसे की सर्वविदित है की भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा दुनियाभर में काफी मशहूर हैं. ऐसे सभी लोगो का रथ यात्रा में शमिल होना मुश्किल हैं। इस स्थिति में अगर आप भगवान जगन्नाथ की पूजा करना चाहे तो कर सकते हैं। आप को ध्यान देना होगा की पूजा घर में विशेष तौर से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की फोटो या मूर्ति स्थापित कर पूजा कर सकते हैं. आप को ध्यान देना होगा की भगवान की सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाए और उसे प्रसाद के रूप में वितरण करे। विशेष तौर इस दिन घर पर सात्विक भोजन ही बनाना चाहिए।
इसे भी पढ़े
2 किलो CNG में 330 किलोमीटर दौड़ेगी ये बाइक